गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर मे वर्ग एक दो एवं तीन के वैसे बच्चों के बीच एफ एल एन किट का वितरण किया गया जिनका आधार पहचान पत्र बना हुआ था। बिहार शिक्षा परियोजना पटना द्वारा उपलब्ध करवाए गए एफ एल एन किट वितरण कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित लोदीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में बहुत से गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों के अभिभावक पैसे की कमी के कारण अपने बच्चों का समुचित व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में बिहार सरकार के द्वारा बच्चों को किट उपलब्ध करवाया जाना काफी सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों का पढ़ाई और विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किट वितरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं वर्ग 3 के वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एफ एल एन किट में एक स्कूल बैग ,एक स्लेट, पेंसिल, कॉपी ,पेंसिल बॉक्स, कलर बुक, कलर पेंसिल, पानी की बोतल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री है ।यह सब सामग्री बच्चों के लिए काफी उपयोगी है ।प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के अनुसार अभी तत्काल वर्ग 1 से 3 तक के वैसे बच्चों को किट दिया गया है जिनका आधार पहचान पत्र विद्यालय को उपलब्ध है इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार, सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र राय ,शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर ,आनंद कुमारी, रिंकू कुमारी देवी, ज्योति भारती ,विपिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। एफ एल एन किट प्राप्त करने वाले बच्चों में वर्ग प्रथम से रिशु कुमार, अधिराज कुमार, अर्पित कुमार, नित्यम कुमार वर्ग द्वितीय से श्रीनिधि, अभय कुमार, चंदू कुमारी एवं वर्ग तृतीय से अमृता, दीपक, आकृति, कीर्ति, शुभम, अन्नु, निशु, सुकेश, चंदन, आरुषि, मानसी, रिद्धि, अभिराज सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। एफ एल एन किट पा कर बच्चे काफी प्रसन्न हुए और सभी ने यह कहा कि अब हम लोग भी स्कूल बैक कंधे पर टांग कर प्रतिदिन स्कूल आएंगे ।








