गोरौल वैशाली जाहिद वारसी।
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर सके इसको लेकर गोरौल के स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेश पर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर आम मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर बच्चों के बीच लोकतंत्र का महापर्व में मतदान के महत्व विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं ने चुनाव और मतदान को लेकर “तीर,कमल ,लालटेन ,हाथ या हाथी, वोट देकर बने लोकतंत्र का साथी ” सहित अनेक स्लोगन के माध्यम से मतदान करने को लेकर प्रेरित किया । बच्चों ने स्लोगन लेखन में विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली की भी चर्चा करते हुए लिखा कि “वैशाली है लोकतंत्र का अगुआ , इसकी मजबूती को मतदान जरूर करना” जैसे स्लोगन का निर्माण और प्रस्तुति किया ।इस मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बच्चो से कहा कि हम सभी को काफी गर्व है कि हमारा जन्म वैसे जगह पर हुआ है जिसने पूरी दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। बच्चों ने चुनाव के दौरान विभिन्न उम्मीदवारों के द्वारा मत प्राप्त करने को लेकर मतदाताओं को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लोभ लालचो को लेकर “जात पर न पात पर वोट गिरेगा विकास पर” जैसे स्लोगन भी लिखे ।बच्चो के द्वारा लिखे गए स्लोगनों की प्रशंसा एच एम विनोद कुमार ने भी की ।स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों में स्वीटी, सोनाक्षी, सलोनी ,आयुष ,सुजीत, अनामिका, मौसम, कविता ,निधि,काजल,अभिलाषा,राज नंदनी,मयंक राज,सुप्रिया,उत्सव,शिवम,अमृता, प्रियंका,कल्पना,अर्पण,अनुष्का, सहित अन्य बच्चे शामिल हुए ।








