Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 20 दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद।

20 दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

20 दिन पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद।

लगभग 20 दिन पूर्व गोरौल थाना क्षेत्र के नरायनपुर बेदौलीया गांव से 20 दिन पूर्व अपहृत युवती को गुरुवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
इस सम्बंध में अपहृत युवती के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि  उसकी पुत्री 29 फरवरी 2024 को सुबह में सामान खरीदने के लिये घर से गोरौल बाजार गयी थी.
काफी समय बीत जाने के पश्चात जब वह
   घर नही लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया. इसी क्रम में जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के ही मुस्तफापुर हरशेर गांव निवासी मो जहाँगीर, अज्ञात लोगों के साथ युवती का अपहरण कर  ले गया.
हालांकि इस मामले में जहाँगीर के अलावे 5 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
     थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि युवती को उड़ीसा से बरामद कर के लाया गया है.
न्यायालय में 164 के ब्यान के लिये प्रस्तुत किया गया है. मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग का इसकी जांच की जा रही है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This