Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पुराने रंजिश को लेकर शुक्रवार को थाना क्षेत्र मे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलने कोशिश

पुराने रंजिश को लेकर शुक्रवार को  थाना क्षेत्र मे  एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलने  कोशिश

गोरौल:- पुराने रंजिश को लेकर शुक्रवार को  थाना क्षेत्र मे  एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलने  कोशिश.

इस सम्बंध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के पिरोई गांव निवासी  रोहित कुमार साइकिल से अपने घर जा रहा था कि इसी बीच पीछे से गांव के ही निवासी पिंटू कुमार उर्फ धन्नू ट्रेक्टर लेकर उसका पीछा करने लगा  इसका एहसास होते ही रोहित कुमार  ग्रामीण बैंक के  निकट जान बचाने के लिए अपना साइकिल छोड़कर भागा,
लेकिन पीछा कर रहे ट्रेक्टर चालक ने उसके साइकिल को रौंदते हुए निकल गया.
स्थानीय लोगो ने ट्रेक्टर  और चालक को पकड़ लिया ,
लेकिन चालक पिंटू ने लोगो को चकमा देकर भागने में सफल रहा.
वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पर लाया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जा रही थी.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This