गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव में पुलिस छापामारी कर लगभग ढाई लीटर विदेशी शराब साथ कारोबारी को भी गिरफ्तार किया हैं । गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान गांव के ही संजीत कुमार के रूप में की गई हैं । इस मामले में थाने के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया हैं कि गुप्त सूचना मिली कि सोंधो रत्ती गांव में एक व्यक्ति चुप चोरी से शराब बेच रहा हैं । वह पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया । उसके बाद घर की तलासी ली गयी तो घर से 3 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया हैं । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजने की बाते कही हैं ।







