How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सड़क दुघर्टना में दो भाईयों की हुई मौत 3 जख्मी

सड़क दुघर्टना में दो भाईयों की हुई मौत 3 जख्मी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

सड़क दुघर्टना में दो भाईयों की हुई मौत 3 जख्मी
गोरौल- सरैया मुख्य मार्ग  भटौलीया गांव के निकट बुधवार को  सड़क दुर्घटना मेंदो भाईयों की मौत हो गयी. वही उसका भाई भतीजा सहित 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गया.
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महमदपुर हरशेर गांव निवासी अब्दुल गफार के 43 वर्षीय पुत्र मो शाहबुद्दीन एवं मोमताज के रूप में हुई है.
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक अपने 35 वर्षीय भाई   मो मुमताज  के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में  वैशाली थाने के चिन्तामनपुर गांव जा रहा था. भटौलीया में उसका 15 वर्षीय भतीजा आसिफ जो पहले से सामान खरीदने के लिये खड़ा था. भतीजा से  वह वाइक रोककर बातचीत कर ही रहा था कि बेलसर के तरफ से एक तेज रफ्तार  बरेजा कार  संख्या BR 31 AQ – 4628 ने जोरदार ठोकर  मार दिया. इतने में ही गोरौल के तरफ से एक और अन्य वाइक पर मां बेटा सवार भगवानपुर  थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी 50 वर्षीय सिया देवी एवं  28 वर्षीय जग्गू साह लालगंज अपने सम्बंधी के मौत पर पीताम्बरी चढ़ाने जा रहा था . वह भी गाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे वह सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर  सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . चिकित्सको ने सभी जख्मियों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने  के दौरान रास्ते में ही मो शाहबुद्दीन की मौत हो गयी . वही मोहताज की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई अन्य जख्मी अभी भी जीवन मौत से जुझ रहे है. पुलिस ने  गाड़ी को जप्त कर लिया है .वही   चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. दो भाईयों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मृतक का शव घर पहुंचते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This