गोरौल:- प्रखंड के सोंधो भट्ठी चौक पर रविवार को देर शाम महागंठबंधन के कार्यकताओ सम्मेलन आयोजित किया गया. यह सम्मेलन महागठबंधन के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला के पक्ष में आयोजित किया गया,जिसमे कई पार्टियों के नेता उपस्थित थे. कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुय पार्टी उम्मीदवार श्री शुक्ला ने कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनी तो 500 रुपये प्रति गैस सिलेंडर , एक लाख रुपया महिलाओं के खाते में दिया जायेगा. यह चुनाव संविधान बचाने के लिये लड़ा जा रहा था. आज देश मे रेल,सेल सब बिक रहा है. इसे बचाने की जरूरत है. पूर्व विधान पार्षद सुबोध कुमार राय ने कहा कि विपक्षियों के पास कोई विकास की योजना नही है. जुमलेबाजी कब तक चलेगा. मंहगाई से पूरा देश त्ररस्त ई . कोई रोजी रोजगार नही है. युवा भटक रहे है. सम्मेलन को ई संजीव कुमार, प्रमुख मुन्ना कुमार, प्रो राजमणि , मुखिया विकास कुमार , राजद नेता मनोज कुमार यादव , वैद्यनाथ चंद्रबंशी, अजय राय, कुमारी लक्ष्मी, प्रभात कुमार, मिहिर कुमार भदर सिंह सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया.








