गोरौल रविवार की देर रात्रि गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर पुल के निकट वाहन जांच के दौरान एक बाइक सहित तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियो की पहचान जिले के ही सराय थाना क्षेत्र के सिशौनी प्रबोधि गांव निवासी पंकज कुमार , भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी विकास कुमार एवं गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव निवासी रिशु कुमार के रूप में किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने चैनपुर पुल के निकट वाहन जांच कर रहा था कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहा था.
जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो सभी भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. जब उसकी तलासी ली गयी तो उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,एक बड़ा चाकू, वाइक एवं कई मोवाइल बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़ाये सभी पर कई थानों में मामला दर्ज है. सभी लूटपाट की घटना का अंजाम देने हेतु जा रहा था, जिसे समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है.








