Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित 6 व्यक्ति जख्मी

दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक महिला सहित 6 व्यक्ति जख्मी

गोरौल थाना क्षेत्र के  मुख्य मार्ग एन एच 22 गोरौल चौक ओभर ब्रिज वैशाली मुजफ्फरपुर सीमा के  निकट अहले सुबह 4 बजे सरिया से लदा एक ट्रेक्टर पलट गया जिस के कारण यातायात बाधित हो गया, घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं अभय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाया, और सड़क से सरिया हटाने का का काम किया ही जा रहा था की  इसी बीच पटना की ओर से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सरिया पर छर्रपता हुआ डिवाइडर से जा टकराया जिसमें सवार  चार व्यक्ति बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया, पुलिस  ने सभी जख्मियों को  डा सतनारायण पासवान के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया जहां  प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है सभी जख्मियों की पहचान फरीदाबाद दिल्ली निवासी रिशु कु 28 वर्ष, रोहित कुमार कु 25 , विजय कामत 23 , एवं रौशन कु 23 वर्ष के रूप में हुई है , सभी दिल्ली से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पटना से सुपौल जा रहे थे,  वहीं दूसरी घटना घटना गोरौल प्रखंड कार्यालय के सामने एक बाइक सवार पति पत्नी पौने चार बजे सुबह डिवाइडर से जा टकराया जिसके कारण दोनों पति-पत्नी जख्म हो गया स्थानीय लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जख्म पति-पत्नी की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के मुरौल गांव निवासी विजय कुमार, ममता देवी के रूप में हुई है, घटना के बारे में पुछे जाने पर थाना अध्यक्ष अरविंदर कुमार ने बताया कि सरिया सहित  दोनों गाड़ियों  को जप्त कर लिया गया है,

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This