गोरौल प्रखंड के सोन्धो कहरटोली गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार कहर टोली गांव निवासी गांव निवासी शिवजी महतो के घर मे अगरबती से आग लग गयी और देखते ही देखते गणेश महतो एवं अशोक महतो के घर को भी अपने चपेट में ले लिया,
जिससे तीनो घरों में रखा अनाज,कपड़ा,नगदी, वर्तन, मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान भी जल गया है.
आग लगने से तीन सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया.
साथ ही पांच बकरी की भी जल कर मौत हो गई.
ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना अग्निशामक को दिया गया.
स्थानीय लोगो ने बोरिंग पम्पसेट एवं अग्निशामक दल के सहयोग से आग पर काबू पाया .
नही तो पुरा बस्ती इस आग के चपेट में आ जाता . अग्निकांड से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से जांच कराया गया है.पीड़ित परिवारों को सरकारी नियमानुसार सहायता राशि दिया जायेगा.








