Home » बिहार » वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया।कटहारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार को दांत से कान काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया।कटहारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार को  दांत से  कान काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गोरौल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में बीते मंगलवार की रात्रि एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया.
हमला में कटहारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार को  दांत से  कान काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. वही कई पुलिस कर्मियों को भी जमकर पिटाई की गई.
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मधुरापुर गांव निवासी कन्हैया कुमार  कटहारा थाना में लूटकांड  का अभियुक्त है,
जो फरार चल रहा था.
कन्हैया की गिरफ्तारी के लिए कटहारा पुलिस और गोरौल पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मंगलवार की रात्रि में छापेमारी करने के लिये पहुचा था.
पुलिस  ने  अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर घर से बाहर निकाल ही  रहा था कि अचानक अभियुक्त का  पिता राम प्रवेश सिंह पुलिस बालों पर टूट पड़ा और थाना अध्यक्ष  सोनू कुमार को दांतों से कान काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतना ही नही नाखून से भी हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
वही गोरौल थाने के चौकीदार राम सेवक राय, एवं  कौशल कुमार राय की भी पिटाई कर दिया और अभियुक्त कन्हैया को छुड़ा लिया.  साथ ही सैकड़ो ग्रामीणों भी रात्रि में जुट गए और अभियुक्त के साथ मिलकर लड़ने लगा. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस बलों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना के कुछ ही घण्टे के बाद   गोरौल पुलिस ने मधुरापुर गांव पहुचकर जितेंद्र कुमार, दिलीप सिंह,गोलू कुमारी, छाया सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया है.
       थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लूटकांड का  फरार आरोपी  को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला किया गया है. हमलावर की पहचान किया जा रहा है. वही  प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This