वैशाली विधानसभा से इंडिया गठबंधन के राजद उमीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला ने वृहस्पतिवार को वैशाली विधान सभा क्षेत्र के गोरौल नगर पंचायत के इनायतनगर, मकदुमपुर, राजखंड, लोदीपुर आदमपुर गाँव मे जनसंपर्क कर देश मे महगाई, बेरोजगारी का आरोप हुए कहा की इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। उसके बाद पुरानी पेंशन योजना फिर से लागु किया जायेगा, अग्निवीर वीर नहीं पूर्णरूपेन सेना की बहाली होंगी, गैस प्रति सिलेंडर पांच सौ मे मिलेगा, दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा। लोकतंत्र खतरे मे है इसे बचाने की जरूरत है। इस वार के चुनाव मे जातीय डरेरी टूट गया है।
इस दौरान गोरौल बाजार मे श्रीं शुक्ला ने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मौके पर इंडिया गठबंधन मे शामिल सभी दल के नेता शामिल थे।
उनके साथ प्रदेश राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन,,कांग्रेस के ई संजीव कुमार प्रमुख मुन्ना कुमार और अजय कुमार , मिहिर कुमार, विकास कुमार, सहित अन्य सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।








