Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » वैशाली/ एनडीए प्रत्याशी विणा देवी के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन सभा को संबोधित किया।

वैशाली/ एनडीए प्रत्याशी विणा देवी के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन सभा को संबोधित किया।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। वैशाली लोकसभा क्षेत्र के गोरौल प्रखंड के प्रेमराज उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी विणा देवी के पक्ष में जन सभा को संबोधित किया।

. मुख्यमंत्री श्री कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हर घर मे बिजली चल रही है.
लालटेन का युग समाप्त हो चुका है.
उन्होंने  सरकार के उपलब्धियो को गिनाते हुए गोरौल और पटेढ़ी वेलसर  सहित अन्य प्रखंडो में कराये गये  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विकास कार्यो को बताया. सबका साथ सबका विकास पर बल देते हुए सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो की जानकारी आम लोगो को दिया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को अपना मत दे. यदि नरेंद्र मोदी  प्रधानमंत्री बनते है तो देश के साथ बिहार का भी विकास होगा. इस बार सभी 40 सीटे एनडीए गठबंधन जीत रही है.  हर क्षेत्र में बिहार आगे है. विकास की गंगा बह रही है. जनसभा में विधायक सिद्धार्थ पटेल, अभिषेक राज उर्फ राजा भईया, अजीत पांडेय, ब्रजेशमणि त्रिवेदी. पंकज पटेल, अवधेश्वर सिंह, राम सागर सिंह सहित अन्य दर्जनों नेता उपस्थित थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This