गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
वैशाली सांसद वीणा देवी ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता का किया आभार व्यक्त।
नव निर्वाचित सांसद वीणा देवी शनिवार को सम्मान सह आभार यात्रा गोरौल चौक स्थित शिव मंदिर परिसर से शुरू की. अपने सम्मान सह आभार यात्रा के दौरान उन्होंने कहा की गोरौल चौक पड़ ध्वस्त सार्वजनिक शौचालय को सांसद निधि मिलते ही बनवाने का काम करुंगी.
वैशाली विधान सभा क्षेत्र की समस्त मतदाताओं आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्होंने पुनः सर आँखो पड़ बैठाया है उनको धन्यवाद देती हूं .
माननीय सांसद ने पिछले माह 31 मई को गोरौल प्रखंड में लू के चपेट मे आने से मौत के शिकार पत्रकार प्रभात कुमार उर्फ मुकेश के परिजनों से भी मिले और शोक संम्पत परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस संसार मे जो आता है उसे जाना पड़ता है. एक समय से और एक असमय से लोग चले जाते है,
लेकिन उनकी कृति कभी नही मरती है. दिवंगत पत्रकार अपने लेखनी के माध्यम से हमेशा गरीब असहाय की समस्या को उठाते रहते थे. इसी कार्य के लिए लोग उन्हें सदा याद करेगे.
वे कलम के एक सच्चे सिपाही थे. सांसद बहादुरपुर जगदम्बा स्थान पर जाकर वहां लोगो से मिले और समस्याएं सुनी. भानपुर बरेवा के मुखिया राजेश कुमार के घर, सोन्धो के मुखिया रमेश चंद्र साह, इस्माइलपुर पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार के घर जाकर मुलाक़ात किया और वहां उपस्थित लोगो को पुनः विजयी बनाने के लिए धन्यवाद दिया.
रूसूलपुर तुर्की मुखिया सीमा देवी के घर पर पंचायत के लोगो से मिली. । सांसद वीणा देवी के साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह. सुनील कुमार, संजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, पप्पू सिंह, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.








