How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव में दर्जनों पुलिस गाड़ी के साथ सैंकड़ों पुलिस बल को देख कर मचा अफरातफरी।

थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव में दर्जनों पुलिस गाड़ी के साथ सैंकड़ों पुलिस बल को देख कर मचा अफरातफरी।

  1. गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव में दर्जनों पुलिस गाड़ी के साथ सैंकड़ों पुलिस बल को देख कर मचा अफरातफरी।

गोरौल थाना क्षेत्र के ठिकहां गांव से पुलिस ने दो बंदूक एवं कारतूस को जप्त किया है
.
वही दो लोगो को हिरासत में लिया है. अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ठीकहा गांव में कई लोग नागालैंड से जारी लाइसेंस के आधार पर बंदूक रखे हुए है.
इसी के आधार पर छापेमारी किया गया तो शुभकान्त झा एवं महेंद्र झा के घर से दो बंदूक बरामद किया. दोनों आदमी नागालैंड बिजली विभाग में नौकरी करते थे और वही पर दोनों बंदूक का लाइसेंस लिया था और रिटायरमेंट के बाद बंदूक लेकर घर चले आये. दोनों बंदूक के अभिरक्षक अरुण झा एवं आशुतोष झा ने पुलिस को दोनों गन एवं चार कारतूस के साथ लाइसेंस भी दिखाते हुए कहा कि रिनुअल अभी नही हुआ है.
इसके बाद भी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया . अरुण झा के घर मे शादी था कई गांवों से मेहमान भी आये हुय थे. इस टोले में नागालैंड के चार लाइसेंस है. एक लाइसेंस यहां इंट्री है. दूसरा नागालैंड में ही है. तीसरा एवं चौथा गन को जप्त कर लिया गया है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एक एकनलिया एवं एक दो नलिया बंदूक जप्त किया गया है. दो लोगो को हिरासत में ले लिया गया है. वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी है. दिशानिर्देश मिलने के वाद आगे की कारवाई किया जायेगा.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This