गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजारबाग में बीते गुरुवार को झंडा लगाने को लेकर हुय दो समुदायों के बीच झड़प के दूसरे दिन भी पूरे गांव में सन्नाटा छाया रहा । अंधारीगाछी चौक जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना रहा करता था । वहां के लगभग सैकड़ो दुकान आज बंद रहे । लगता ही नहीं है कि आसपास में लोग भी रहते हैं । हर जगह केवल पुलिस ही पुलिस नजर आ रही हैं । चारो तरफ लगभग दो किलोमीटर की दुरी से ही पुलिस की चौकी देखी जा रही है । लगभग आधे दर्जन से अधिक जगहों पर पुलिस से साथ मजिस्ट्रेट की डियूटी लगा दी गई है । भय से लोग घर से नहीं निकल पा रहे है । पुलिस की गस्ती गाड़ी गांव की गली गली की सडकों पर दौड़ रही है । बीडीओ उदय कुमार , सीओ अंशु कुमार , थानाध्य्क्ष अरविंद कुमार पुलिस बलों के साथ एक जगह से दुसरे जगह गस्ती में लगे हैं ।विते गुरुवार को झड़प के दौरान दर्जनों दुकानों में तोड़ फोड़ की गई थी । इस विवाद में लगभग पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गया था । सभी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था । पुलिस ने पंचायत के मुखिया पति व पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र गुप्ता सहित दर्जनों लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है । गांव के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुय हैं कोई चहल पहल नही है । अंधारी गाछी हाट भी नहीं लगा । पंचायत के चारो तरफ सीमा सील कर दिया गया है । वरीय अधिकारियों की आवाजाही जारी है और सभी की पैनी नजर लगी है । फिर भी लोगों में दहशत है , घर के दरबाजे बंद हैं , हाट बाजार विल्कुल ही सन्नाटा है , पुलिस छावनी मे तब्दील है , किसी को एक दुसरे से भेट नहीं । यही हाल है सोंधो अंधारीगाछी गुलजारवाग गांव की ।