मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से पुलिस ने लग भग 70 लीटर विदेशी शराब के साथ एक एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है,
बताया गया है कि संध्या गस्ती के दौरान एस आई शिवम कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि इस्माइलपुर गांव में विदेशी शराब लाया गया है और बथान में छुपा कर रखा हुआ है,
सुचना मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा.
जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के ही इस्माइलपुर गांव निवासी राहुल कुमार पिता सुरेश सिंह केरूप में किया गया है .
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामद की पुष्टी करते हुए कहा की शराब के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.







