Home » बिहार » पिस्टल के साथ वांटेड अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार।

पिस्टल के साथ वांटेड अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार।

वृहस्पतिवार की देर रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के चैनपुर पुल के निकट वांटेड इनामी अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक एवं कारतूस को भी जप्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष रात्रि गस्ती कर रहे थे कि हरशेर से बेलवर जाने बाली सड़क के चैनपुर पुल के निकट एक बाइक पर दो व्यक्ति को आते हुए देखा.

जब उसे रुकने का इशारा किया तो दोनो भागने लगा ,जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.

पकड़े गए अपराधी की पहचान जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी विकास कुमार उर्फ भुल्ला के रूप में हुई है, वहीं दुसरा व्यक्ति मजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहीलवाड़ा भुआल गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है . दोनों के पास से एक पिस्टल,एक गोली एवं एक बाइक को जप्त किया गया है.

विकास पर 25 हजार का इनाम अपराधी घोषित है, . विकास पर समस्तीपुर जिले के मुसफिल थाना कांड संख्या -294/2023 दफा 399,402,411,414 भा. द. वि एवं 8/20 एनडीपीएस

पटोरी थाना कांड संख्या-356/2023 दफा 392, भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट

सरायरंजन थाना कांड संख्या 165/2023 एवं 166/2023 धारा 392 भादवि

नगर थाना कांड संख्या 138/2023 दफा 392 भादवि

के अलावे जंदाहा (महिसौर ) 381/2023 दफा 302, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के अलावे कांड संख्या 185/2024 दफा 385,387, 34 भादवि सहित अन्य कई मामले दर्ज है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This