Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नन्दोसी की बुरी नजर से परेशान एक विधवा ने थाने में कराई प्राथमिकी दर्ज।

नन्दोसी की बुरी नजर से परेशान एक विधवा ने थाने में कराई प्राथमिकी दर्ज।

गोरौल थाना क्षेत्र के विशुनपुर अडड़ा गांव में नन्दोसी से परेशान एक विधवा महिला के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया हैं. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया हैं कि पीड़िता के पति की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो चुकी हैं.

उसका नन्दोसी उस पर बुरी नजर रखता हैं.

वह हमेशा बदतमीजी करता रहता हैं. और विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए घर से निकालने का प्रयास करता हैं. बीते 2 अगस्त को भी सभी ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया. बचाने आये पीड़िता के माता, पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया था. सभी का ईलाज राजकीय अस्पताल में कगया गया था. इस मामले में उदय सहनी, विष्णु सहनी,संजीत सहनी सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This