Home » Uncategorized » शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ दुर्गा पुजा

शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ दुर्गा पुजा

गोरौल प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना बड़े ही श्रद्धा एंव भक्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. कहीं कहीं शनिवार को ही मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया .

वहीं रविवार को बचे मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया . वहीं विजयादशमी के दिन कोरीगांव पंचायत के लक्ष्मी चौक जद यू नेता पंकज पटेल राम के रूप में और जिला पार्षद मनोज कुमार ठाकुर लक्षमन के रूप में रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य के विजय का संदेश दिया . वहीं सोंधो अंधारी गाछी में पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजब लाल राय के नेतृत्व में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए क्षेत्र से हजारों की संख्या में दर्शकों की भिड़ जुट गयी . दुर्गा पूजा एंव रावण पुतला दहन कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, सीओ अंशु कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अभय शंकर सिंह के अलावे काफी संख्या में पुलिस बल गश्त करते देखे गए .

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This