How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » अपराध » लोडेड रिवाल्वर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार।

लोडेड रिवाल्वर के साथ दो अपराधी गिरफ्तार।

वैशाली जिला के गोरौल थाना क्षेत्र के राम नंदन चौक के निकट वृहस्पतिवार की देर रात्रि पुलिस ने बाइक सवार दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से एक लोडेड रिवाल्वर साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान बाइक संख्या बीआर 31एल-9035 को आते देखा तो जब उसे रुकने का इशारा किया तो दो लोग बाइक को घुमाकर भागने लगा ,

जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के ही मजीरावाद निवासी अमन कुमार एवं अँधारीगाछी निवासी सूरज कुमार के रूप में किया गया है. जब दोनों की तलासी लिया गया तो सूरज के कमर से लोडेड रिवाल्वर एवं अमन के पास से एक गोली बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों अपराधियो को हाजीपुर जेल भेज दिया गया है.

दोनों का अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है. इसपर पहले से भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This