Home » Uncategorized » मत्स्य कृषक क्रेडिट कार्ड के लिए 50 मछुआरों का पंजीकरण किया गया।

मत्स्य कृषक क्रेडिट कार्ड के लिए 50 मछुआरों का पंजीकरण किया गया।

गोरौल प्रखंड के कटरमाला पंचायत में शनिवार को मत्स्य कृषक क्रेडिट कार्ड के लिए एक मेधा कैम्प लगाया गया .कैम्प में आये जिला मत्स्य पदाधिकारी गणेश राम ने उपस्थित मछुआरो को संबोधित करते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड से सम्बन्धित कारोबार में सहूलियत होगी . मत्स्य पालन पर सरकार अनुदान दे रही है. मछूआरों के विकास के लिए सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है. जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबुत होगी. कैम्प में 50 मछुआरों का पंजीकरण भी किया गया. वहीं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी कर्मवीर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मत्स्य पालन जीवीकोपार्जन का एक अच्छा जरिया है. इसे अपना कर किसान अपनी आमदनी का स्रोत बढ़ा सकते हैं और अनुदान भी प्राप्त कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में मतस्य विकास पदाधिकारी धीरेंद्र ठाकुर के अलावे गणेश सहनी, प्रभु सहनी, मदन सहनी सहित अन्य लोग शामिल थे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This