गोरौल प्रखंड बीईओ सुशील कुमार एवं बीपीएम मो शहबाज अंसारी ने बीआरसी परिसर में वृक्षा रोपण करते हुए कहा कि यदि हर खुशी के अवसर पर पेड़ लगाया जाये तो पर्यावरण संतुलन में काफी सहायक होगी. बातावरण भी शुध्द होता है. हम सभी को अपने जीवन काल मे हमेशा पेड़ लगाते रहना चाहिये. विद्यालयों में भी पेड़ लगाया जा रहा है. हमारे जीवन मे पेड़ पौधे का क्या स्थान है यह बताने की जरूरत नही है. बीआरसी के अन्य कर्मियों ने भी हर महीने वृक्ष लगाने का संकल्प लिया.








