Home » धर्म » महाशिवरात्रि को लेकर गोरौल नगर पंचायत महादेव मठ पर अष्टयाम का हुआ आयोजन।

महाशिवरात्रि को लेकर गोरौल नगर पंचायत महादेव मठ पर अष्टयाम का हुआ आयोजन।

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जगह-जगह अष्टयाम का भी आयोजन किया गया। जिससे प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। दूरदराज से कलाकारों ने पहुंचकर अष्टयाम के दौरान शिव की लीला भी दिखाई। गोरौल महादेव मठ स्थान स्थित शिव मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। जहां दूरदराज से लोगों ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना किया। इसी तरह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छोटे-बड़े शिव मंदिर गोरौल चौक, समेत अन्य जगहों पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर पुष्प अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर गोरौल थाना परिसर के शिव मंदिर प्रांगण में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत वार्ड पार्षद चंदू साह , रंजीत झा, अभिषेक कुमार, टिंकू झा, नरेश साह , अजय कुमार साह, एवं ग्रामीण लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This