Home » Uncategorized » गोरौल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

गोरौल थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

गोरौल थाना परिसर मे मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति सह होली मिलन समारोह आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया जिसमें शामिल प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, अंचल अधिकारी अंशु कुमार, अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय शंकर सिंह ,  बैठक में उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री उदय कुमार ने कहा रंगो का पर्व होली आपसी भाईचारे के साथ मनाये। होली के अश्लील गाने पर कड़ी नजर रखी जाएगी। होली जुमा के दिन  है।  दोनों समुदाये इस मौके पर शांति और सदभाव बनाये रखेंगे। दोनों समाज में  दो -चार लोग होते है जो इसमें खलल डालने का काम कर सकते है। वैसे शरारती तत्व पर कड़ी नजर रखनी है। जैसे ही किसी प्रकार की सुचना मिले तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे। वैसे लोगो पर भी प्रसाशन की नजर बनी रहेगी। स्थानीय प्रसाशन होली के दिन गस्त बढ़ा देगी। खास कर सो न्धो, हुसेना, हरसशेर, बहादुरपुर, इनायतनगर और चकब्यास मे कड़ी चौकसी रहेगी। इस बैठक मे प्रमुख मुन्ना कुमार, नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद धंमनती देवी, जिला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मो इरशाद, ,मो मयूर, मो वसीर, मो अंसार मो निशार,मुखिया शिवशंकर कुमार सुमन, विकाश कुमार,  गणेश साहनी, प्रभु साहनी,  शिक्षक संजय कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, छोटू पटेल, मुकेश कुमार सिंह,, रवि सिंह, जद यु नेता त्रिविक्रम कुमार, अशोक कुमार,उदय कुमार कुशवाहा सहित दर्जनों दोनों समुदाये के लोग शामिल थे। बैठक के बाद  अधिकारियो और उपस्थित लोगो ने आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This