गोरौल थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में केला काटने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध महिला सहित दो लोगो को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया . जख्मियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. इस संबंध में गांव की ही 80 वर्षीय महिला लीला देवी के द्वारा दर्ज कराई गई , दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसके खेत में लगे केले के घौर को गांव का ही एक व्यक्ति काट रहा था . काटने से रोका तो गाली गलौज करते हुए हसूली से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं पीड़िता को कपड़ा फाड़ वेलग्न कर दिया. बचाने आये अनिल कुमार साह को भी लाठी डण्डे से मारकर जख्मी करते हुए सोने का चैन छीन लिया. इस मामले में दिलीप दास सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है .








