Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिनदहाड़े अपराधियो ने हथियार के बल पर आभूषण दुकान लुटा

दिनदहाड़े  अपराधियो ने हथियार के बल पर आभूषण दुकान लुटा

गोरौल थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर गोरौल चौक ओभर बृज के निचे स्थित  ज्वेलरी के दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट कर आराम से चलते बने. सबसे बड़ी बात यह रही कि   आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति , एसडीपीओ  लालगंज  गोपाल  मंडल  गोरौल थाना क्षेत्र में ही एक मामले की छानबीन कर रहे थे तो दूसरी तरफ  नकाबपोश अपराधी  गोरौल चौक के न्यू मार्केट स्थित  एक ज्वेलर्स की दुकान से लगभग 20 लाख का आभूषण लूटकर पुलिस महकमा को खुलेआम चुनौती दे रहे थे. ज्वेलरी की  दुकान  दूसरी मंजिल पर स्थित है. थाने के ही भटौलीया गांव निवासी  दुकानदार अरुण कुमार  ने बताया कि दो बाइक पर 6   अपराधी पहुचा  और  पिस्टल सटाते हुए दुकान में रखा बीस लाख की सोने चांदी का आभूषण लूट लिया. इस दौरान अपराधियो द्वारा मारपीट भी किया गया है.   वही जेवेलरी के दुकान के निचे कपड़े के व्यवसायी सुनील साह, सुधीर साह ने बताया कि अपराधी बाइक से उतरते ही एक अपराधी  उसके ऊपर पिस्टल तान दिया और  पांच अपराधी ऊपर चढ़ गये. चार अपराधी दुकान के अंदर घूसकर जेवरात लुटे और एक अपराधी दुकान के गेट पर पिस्टल लहराते रहे. यह भीड़भार बाला इलाका है. दर्जनों दुकानदार भी थे ,लेकिन किसी ने अपराधियो का विरोध करने की हिम्मत नही दिखा सके .
सूचना मिलते ही एस पी, एसडीपीओ के अलावे थानाध्यक्ष रौशन कुमार, अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पंहुच कर छानबीन किया. हालांकि दूकान में सीसीटीभी कैमरा नही लगा था. आसपास एक दो कैमरा लगा था जिसका फुटेज पुलिस खंगाल रही है. जिसमे एक आर्बन फाइव एवं एक सपेलेंडर गाड़ी की पहचान हुई है.
          आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. सीसीटीभी फुटेज को देखा जा रहा है. इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This