
गोरौल चौक के न्यूमार्केट मे शुक्रवार को दिनादहारे ज्वेलर्स दुकान मे लूट की घटना मे शामिल अपराधियों का उदभेदन नहीं होने से व्यवसाई आक्रोषित है. पुलिस प्रसाशन के विरोध मे रविवार से चौक के सभी व्यवसाई अपना अपना दुकान को बंद रखने का निर्णय लिया. व्यवसायियो का कहना है की चौक पर पुलिस गस्ती मे रहती तो लूट की घटना नहीं घटती. 24,घंटे बीत जाने के बाबजूद अबतक घटना मे शामिल अपराधियों को ना तो पकड़ा गया न हीं उक्त आपराधिक गिरोह का ही पुलिस कर पायी है. नाराज व्यवसायी इसके विरोध मे दुकान को बंद कर धरना देने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी दुकानदार सुनील चौधरी, श्याम साह, अपरजीत प्रसाद, अरुण साह ने संयुक्त रूप से दी है.







