Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास में युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास में युवक गिरफ्तार

गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मनचले लड़के ने घर से बाजार जा रही दो नाबालिंग लड़की को गलत नियत से बगल के बगीचा में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. लड़की के शोर मचाने  पर दोनों भाग निकले. हालांकि  घटना की जानकारी मिलते ही गोरौल पुलिस पूरे दलबल के साथ दोनो आरोपी में से एक को हिरासत में लिया है.  इस मामले में लड़की के परिजनों ने बताया कि मेरी दोनो पुत्री  समान लेने घर के पास में  बाजार जा रही थी तभी गांव के दो मनचले ने साइकिल  से उतार कर मुह बन्द कर बगल के बगीचा में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. लड़की द्वारा शोर मचाने  पर भाग निकला. लड़की द्वारा बतायी गयी पहचान पर पुलिस ने सघन छापेमारी कर दोनों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया है
. हिरासत में लिए गए व्यक्ति थाने के ही  बहादुरपुर जगमोहन चौक के जोगेंद्र महतो का पुत्र कुणाल कुमार बताया गया है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार
ने बताया की दुष्कर्म के प्रयास मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज  कर  जेल भेजने की  कारवाई की जा रही है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This