Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे खाद एवं बीज फैक्ट्री को किया सील ।

कृषि विभाग की  टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे खाद एवं बीज फैक्ट्री को किया सील ।

वैशाली । बेलसर थाना के पटेढ़ी भाई खां गांव से  कृषि विभाग की  टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे खाद एवं बीज फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। टीम में पुलिस बल भी शामिल था।बताया गया है कि गांव के ही  तारकेश्वर साह अपने घर  पर  नकली खाद एवं बीज बनाने का मशीन रखे हुय था। जिसके सहयोग से विभिन्न तरहों के खादों का निर्माण कर खुले बाजारों में बेच देता है।इतना ही नही  छापेमारी के दौरान अलग-अलग कंपनी के अर्ध निर्मित नकली खाद, पंचिंग मशीन भी  बरामद किया गया। छापेमारी में आरोपी अवैध खाद व्यापारी के गोदाम में इफको कंपनी का सैकड़ो बोरा खाद, डुप्लीकेट डीएपी, इफको यूरिया,  रासायनिक खाद, समेत अन्य कंपनियों के उर्बरक का खाली और भरा हुआ बोरा बरामद किया गया है। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी चन्देश्वर प्रसाद राय ने बताया कि जो भी उर्वरक मिला है वह डुप्लीकेट है । आरोपी  केमिकल के मिलावट से खाद बनाकर बाजार में भेजा  करता था। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी सस्ते मूल्य का उर्वरक लाकर उसमें कुछ केमिकल मिलाकर रिबैग कर उच्च क्वालिटी के डीएपी के बराबर कीमत पर बाजार में बिक्री करने का कार्य करता है। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार  ने  बताया कि आरोपी दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही पूरे जिले में खाद बीज के दुकानदारों की जांच किया जा रहा है। रिपोर्ट जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This