Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस कुमार पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस कुमार पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

वैशाली में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस कुमार मुठभेड़ में ढेर,  वैशाली में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में हुई।
प्रिंस कुमार गोरौल थाना क्षेत्र का निवासी था। उस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, प्रिंस हाल ही में पटना पीएमसीएच से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बिहार एसटीएफ की टीम ने बदमाश को मार गिराया।हिस्ट्रीशीटर प्रिंस कुमार कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। इसके खिलाफ बिहार समेत दूसरे राज्यों में 28 मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस को यह लंबे समय से चकमा दे रहा था।  एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This