सोनपुर मंडल अंतर्गत भगवानपुर रेलवे स्टेशन से चोरी की गई बैटरी, प्लेट को गोढ़ीया चौक के निकट एक कबाड़ी के दुकान से बरामद कर लिया गया है. साथ ही कबाड़ी दुकान के संचालक गोरौल थाने के इस्लामपुर गांव निवासी भोला कुमार एवं सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भगवानपुर रेलवे स्टेशन से लोहे का प्लेट एवं दर्जनों बैटरी की चोरी कर लिया गया था . इसी मामले में गोरौल थाने के राजखण्ड गावँ निवासी मनीष कुमार एवं अभिनंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था उसी दोनों के निशानदेही पर गोढ़ीया चौक स्थित कबाड़ी के दुकान में छापेमारी किया तो 13 पीस बैटरी 6 पीस लोहे का प्लेट बरामद किया गया है. छापेमारी में रेल पुलिस भगवानपुर के अवर निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सभी से पूछताछ किया जायेगा. उसके वाद ही इस चोरी मामले का उद्भेदन हो पायेगा.








