नगर पंचायत के गोरौल हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस वर्ष भी अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुई. आचार्य आलोक कुमार ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ श्री राम धुन की आराधना कराई. उनकी अगुवाई में श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण गुंजायमान हो उठा . उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हनुमान जी एवं श्री राम से प्रार्थना की।
अष्टयाम के साथ-साथ रात्रि में ‘राम विवाह’ का भी विशेष आयोजन किया गया. भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे .
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार झा, रमेश कुमार सिंह,रंजीत कुमार झा, चंचल कुमार सिंह, और शिव शंकर झा सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया.








