Home » Uncategorized » नुक्कड़ नाटक के द्वारा गोरौल नगर पंचायत में आम जनता को साफ़ सफाई के लिए जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक के द्वारा गोरौल नगर पंचायत में आम जनता को  साफ़ सफाई  के लिए जागरूक किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत साफ-सफाई एवं नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु, राग रंग कला केन्द्र कदमकुआं पटना के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
राग रंग कला केन्द्र के कलाकारों के टीम लीडर वरूण कुमार, सन्नी कुमार, चंदन रसिया, निशा कुमारी, अंचल पाल, संजय कुमार के द्वारा नुक्कड़ नाटक में  “गाड़ी वाला आया घर से कचड़ा निकालो”  के स्लोगन गाना के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वच्छता से संबंधित बातें, सुखा एवं गीला कचड़ा के संबंध में, पार्यावरण को ले पेड़ पौधे एवं होल्डिंग टैक्स के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के बारे में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणो के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाना है और साथ ही साथ स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत साफ-सफाई और नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के प्रति सजग करना है।
इस नुक्कड़ नाटक में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। आज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 और 03 में लगभग 08 से 10 जगहों पर आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत गोरौल के वार्ड संख्या 01 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल कुमार, नगर पंचायत के सफाई जमादार दीपक कुमार, सुपरवाइजर सुनिल कुमार सिंह, रंजन कुमार, स्वच्छता साथी रोहित कुमार, निरज कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

One response to “नुक्कड़ नाटक के द्वारा गोरौल नगर पंचायत में आम जनता को  साफ़ सफाई  के लिए जागरूक किया गया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post