How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » गोरौल में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान: विधायक सिद्धार्थ पटेल ने CHC में किया अल्ट्रासाउंड सुविधा का उद्घाटन।

गोरौल में स्वास्थ्य सेवाओं की नई उड़ान: विधायक सिद्धार्थ पटेल ने CHC में किया अल्ट्रासाउंड सुविधा का उद्घाटन।

गोरौल (वैशाली)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने अस्पताल में नवनिर्मित अल्ट्रासाउंड सुविधा का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि अब स्थानीय लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए हाजीपुर या मुजफ्फरपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारी सुशासन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। आज सरकारी अस्पताल न केवल चमक रहे हैं, बल्कि यहाँ सैकड़ों प्रकार की दवाएं और जांच सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। इस निःशुल्क सेवा से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।”
अस्पताल की स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। अब उन्हें जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और समय पर सही उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सत्यनारायण पासवान, डॉ. स्वाति सिन्हा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This