पटना, 24 अप्रैल 2026: पटना में सामाजिक कार्यकर्ता सत्यजीत मिश्रा ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय गुप्ता से मेदांता अस्पताल में शिष्टाचार मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना हाल ही में बंगाल से लौटते समय हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद श्री गुप्ता का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान नेत्रवेदम आंख अस्पताल के निदेशक डॉ साबिताभ भी मौजूद रहे सभी ने श्री गुप्ता के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के दौरान श्री गुप्ता का उत्साह और सकारात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दिया जिससे यह विश्वास और मजबूत हुआ कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।उल्लेखनीय है कि श्री संजय गुप्ता अपने क्षेत्र में समर्पित जनसेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनहित के कार्यों में सक्रिय हों और समाज का मार्गदर्शन करते रहें।








