How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » रसूलपुर कोरीगांव स्कूल के बच्चों को मिला ग्लूकोप्लस और पानी बोतल, चेहरे खिले।

रसूलपुर कोरीगांव स्कूल के बच्चों को मिला ग्लूकोप्लस और पानी बोतल, चेहरे खिले।

गोरौल (वैशाली)। प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजीत प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर कोरीगांव में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराने वाली एजेंसी ‘एकता शक्ति फाउंडेशन’ की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों के बीच एक-एक किलो ग्लूकोप्लस का डिब्बा और पीने के पानी की बोतल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में यह राहत सामग्री पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित और खुश नजर आए।बीआरपी और किचन प्रभारी की पहल पर हुआ वितरणविद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना के बीआरपी मोहम्मद मुजाहिद की विशेष पहल पर यह कार्यक्रम संभव हो सका। एकता शक्ति फाउंडेशन के मौना स्थित किचन सेंटर के प्रभारी सुनील कुमार के द्वारा विद्यालय पर दोपहर के भोजन (एमडीएम) के साथ ही ग्लूकोप्लस के डिब्बे और पानी की बोतलें भिजवाई गई थीं, जिसे शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों को सौंपा गया।कम नामांकन वाले स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने पर मिला प्रोत्साहनकिचन प्रभारी सुनील कुमार ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और अन्य शिक्षकों के कड़े प्रयास से पूर्व में मात्र 11 नामांकन वाले इस विद्यालय में अब बच्चों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यह एक बेहद सुखद बदलाव है। इसी सफलता से प्रोत्साहित होकर और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से फाउंडेशन ने यह कदम उठाया है।मौके पर मौजूद रहे शिक्षक और लाभान्वित बच्चेसामग्री वितरण के दौरान स्कूल के शिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव रंजन और शिक्षिका विभा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इस पहल से लाभान्वित होने वाले बच्चों में रोशन, दिव्या, ऋषभ, शालिनी, आशिक, स्नेहा, काजल, केशव, श्वेता, आयुष, राजकुमार राय, सुनीता कुमारी, रवीना, रागिनी, शिवरन, लाडली, शुभम, शिवम, मनीष, अनुराधा सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This