How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » ननदोई के प्यार में अंधी हुई तीन बच्चों की मां, ₹15 हजार समेटकर हुई रफूचक्कर।

ननदोई के प्यार में अंधी हुई तीन बच्चों की मां, ₹15 हजार समेटकर हुई रफूचक्कर।

गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इस घटना को लेकर पीड़ित पति ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.10 साल पहले हुई थी शादी, पहले भी छोड़ चुकी है घरथाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के बाद उनके तीन बच्चे (एक पुत्री और दो पुत्र) हैं. आरोप है कि बीती 21 मई को महिला अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से चुपचाप कहीं चली गई. जाते समय वह घर में रखे 15 हजार रुपये नगद भी अपने साथ ले गई है. पति ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी पहले भी बिना बताए घर से चली गई थी और कई महीनों के बाद वापस लौटी थी.रिश्ते में लगने वाले ननदोई पर भगा ले जाने का आरोपदर्ज मामले के अनुसार, पीड़ित ने जिले के ही काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया गांव निवासी दीपक चौधरी पर अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है. आरोपी दीपक चौधरी रिश्ते में महिला का ननदोई (ननद का पति) लगता है.?इस संबंध में गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. लापता महिला और बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अपहरण का है या प्रेम प्रसंग का, पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से छानबीन कर रही है.(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This

Recent Post