How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » कुढनी के बलिया में कार की टक्कर से बाइक सवार वैशाली के युवक की मौत।

कुढनी के बलिया में कार की टक्कर से बाइक सवार वैशाली के युवक की मौत।

कुढनी/मुजफ्फरपुर। कुढनी थाना क्षेत्र के बलिया स्थित हाईवे ओवरब्रिज के समीप बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे एक अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। *हाजीपुर की तरफ जा रही थीं दोनों गाड़ियां* प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से हाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया *।वाहन छोड़कर भागा चालक,*कार जब्त* दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खुद को भीड़ से घिरता देख कार चालक अपनी गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुढनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। *वैशाली का रहने वाला था मृतक* मृतक की पहचान वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटारो गांव निवासी विनोद दास के पुत्र सुनील कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This