How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » गृह रक्षा वाहिनी महिला सिपाही के साथ हुई घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार ।

गृह रक्षा वाहिनी महिला सिपाही के साथ हुई  घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार ।

गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला पंचायत अंतर्गत बेलवर गांव में गृह रक्षा वाहिनी के महिला सिपाही के  साथ हुई घटना के मुख्य आरोपी सुबोध पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .  इस सम्बन्ध में पुलिस ने घटना के दो दिन के बाद  पीड़िता के फर्द ब्यान पर  प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया   है. पीड़िता ने अपने फर्द ब्यान में बताई है कि वह बीते शुक्रवार की रात्रि बेलवर बाजार से सब्जी लेकर अपनी छोटी बहन के साथ घर लौट रही थी तभी   रास्ते में सुबोध पासवान एवं टुनटुन पासवान  खड़ा था. जब वहां पहुंची तो दोनों ने मिलकर साइकिल से गिरा दिया और बाल पकड़ कर घसीट दिया और साइकिल उठा कर  मेरे उपर  पटक दिया उसके बाद मुझे अपने घर ले जाकर फिर मारपीट किया और धमकी देते हुए कहा कि तुम मुझसे कितने दिनों तक बचोगी सुबोध पासवान मेरा गर्दन दबा दिया
  और मैं बेहोश हो गई जब होश आया तो मैं अस्पताल में  पड़ी थी. इसी बीच मेरी छोटी बहन किसी तरह से जान बचाकर परिवार के लोगों को बुलाकर लाई सभी ने मिलकर मुझे मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मुझे नही छोड़ा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई . पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुझे मुक्त   कराया उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में इलाज कराया जिसके बाद मुझे हाजीपुर रेफ़र कर दिया गया. इसके अलावे पीड़ीता के मां एवं छोटी बहन के द्वारा कई गम्भीर आरोप लगाया गया  था .  इसी मामले में पुलिस ने सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This