How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बीडीओ विनोद कुमार को विदाई, नए बीडीओ इसराइल अंसारी ने संभाला कार्यभार

बीडीओ विनोद कुमार को विदाई, नए बीडीओ इसराइल अंसारी ने संभाला कार्यभार

चेहरा कलां (वैशाली):प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को एक भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गम और खुशी के इस मिले-जुले माहौल में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विनोद कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नए प्रखंड विकास पदाधिकारी इसराइल अंसारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय ने की।विदाई और स्वागत के बीच छलके भाव:कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने निवर्तमान बीडीओ विनोद जी के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विनोद जी ने अपने कार्यकाल में जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी और विकास कार्यों को गति दी। वहीं, नए बीडीओ इसराइल अंसारी साहब का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने रखे अपने विचार:समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह चेहरा कलां पंचायत के माननीय मुखिया श्री ब्रह्मदेव राय जी और प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष माननीय अशोक कुमार जी ने दोनों अधिकारियों के प्रशासनिक कौशल की चर्चा की। उन्होंने कहा कि विदाई और स्वागत की यह बेला बेहद भावुक होती है, जहां एक कुशल अधिकारी के जाने का गम है, वहीं एक नए ऊर्जावान अधिकारी के आने की खुशी भी है।समारोह में ये रहे उपस्थित:इस विदाई सह स्वागत समारोह में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के माननीय मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, इलाके के तमाम सक्रिय समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी ने निवर्तमान बीडीओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए बीडीओ को क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This