बिहार राज्य के सात निश्चय योजना अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य” के उद्देश्य से 511 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि बेगूसराय से कर रहा हूं । माननीय प्रधानमंत्री की सोच और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए भी जमीन उपलब्ध कराई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनः स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है । नालंदा विश्वविद्यालय अपने गौरव को पुनः प्राप्त कर चुका है जो देश और दुनिया के लिए ज्ञान का केंद्र हुआ करता था। इन्होंने मॉडल विद्यालय की विशेषता और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य के प्रत्येक प्रखंडों में आदर्श विद्यालय खोला गया है जहां बच्चे विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा नीट की पढ़ाई ,जेई की कोचिंग ,स्मार्ट क्लास, नई चीजों का ज्ञान बच्चे हासिल कर सके। अब वह दिन दूर नहीं जब सभी पदाधिकारी, राज्य कर्मियों के बच्चे भी इस विद्यालय में पढ़ेंगे । इन्होंने कहा कि 16 जुलाई को एफ आई एल ओ(FILO) ऐप शुरू किया गया है जिसके द्वारा विद्यार्थी रात्रि में भी लाइव क्लास ले सकेंगे । इस अवसर पर गोरौल प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट , गोरौल के प्रांगण में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वैशाली के माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल, भूमिदाता व समाजसेवी चितरंजन गगन, पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया । इसके साथ ही आदर्श विद्यालय के शिलापट्ट का अनावरण किया गया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकेत दिया गया। सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय की बैड टीम के द्वारा किया गया । इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल को प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरौल, भूमिदाता समाजसेवी चितरंजन गगन को राहुल कुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख गोरौल मुन्ना राय को उमेश कुमार प्रसाद सिंह,कटारमल पंचायत के मुखिया जानकी देवी , जिला पार्षद रूबी कुमारी , बीसूत्री अध्यक्ष भगवान सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार उपस्थित अभिभावक एवं मीडिया कर्मी को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक, वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लिए एक अच्छा अवसर मिला है जहां बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कर सकेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सोच को धरातल पर लाने में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। समाजसेवी चितरंजन गगन ने कहा कि आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवर घाट को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) बनाया गया है यह हर्ष की बात है। इस क्षेत्र के गरीब बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरौल, जिला पार्षद रूबी कुमारी, शिक्षा प्रेमी रामसागर सिंह, संजय कुमार ,अशोक कुमार ,अमन कुमार मेहता, अजीत पटेल, धर्मेंद्र कुमार ,विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,राकेश कुमार चौधरी , अजीत कुमार निषाद,पिंटू कुमार ,राजीव चंद्र प्रसाद बिसला, कुमार प्रभाकर ,अब्दुल हक ,कुमार चंदन , जय कृष्ण पाठक ,दिनेश कुमार ,पंकज कुमार,सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, ऋतुराज ,आकृति प्रकाश, सुभद्रा कुमारी ,शबानाज ,शिवानी ने अपना अहम् योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने धन्यवाद ज्ञापन किया। रिपोर्ट जाहिद वारसी








