How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » गोरौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटी गई अपाची बाइक, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद।

गोरौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटी गई अपाची बाइक, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद।

गोरौल (वैशाली)। रात्रि गश्ती के दौरान गोरौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट में प्रयुक्त एक अपाची बाइक, एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देखकर सातों बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्ती के दौरान सोंधो गोला के पास पहुंची थी। तभी तीन बाइक पर सवार सात संदिग्ध युवक विपरीत दिशा से आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही सभी बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो भानपुर वरेवा गांव के निकट बदमाश एक अपाची बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बाइक के सत्यापन में पता चला कि यह 20 जुलाई को लालगंज थाना क्षेत्र के लखनसराय गांव के समीप सुधा मिल्क पार्लर संचालक दीपक कुमार से लूटी गई थी। दीपक कुमार, बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली गांव के निवासी हैं। बदमाशों ने उनसे अपाची बाइक के साथ तीन हजार रुपये नकद भी लूट लिए थे।

गोरौल पुलिस ने सात अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This