विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वैशाली पुलिस द्वारा पूरे जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नज़र रखी जा रही है।
वैशाली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न करने वाले तत्वों से दूर रहें। कानून का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर कठोर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।








