How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामनंदन ठाकुर का भव्य नागरिक अभिनंदन।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामनंदन ठाकुर का भव्य नागरिक अभिनंदन।

नगर पंचायत गोरौल स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरौल चकव्यास में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व मध्य विद्यालय इस्लामपुर के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक श्यामनंदन ठाकुर को अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में प्रवेश करते ही उन पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।मूल रूप से पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के सुरहत्था निवासी श्री ठाकुर को गोरौल प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, मीना मंच व बाल संसद को मजबूत पहचान दिलाने के लिए वर्ष 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। समारोह को संबोधित करते हुए श्यामनंदन ठाकुर ने बच्चों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इसी पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने बच्चों को सदा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मौके पर शिक्षक राजेश रंजन, सौरभ राज, सुभाष कुमार, सारिका सिंह, दीप्ति कुमारी, गजाला फरोग, नीलू कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित बाल संसद व मीना मंच के सदस्य मौजूद थे।रिपोर्ट: जाहिद वारसी

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This