How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » इरफान अहमद वारसी बने समाज शक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर में खुशी की लहर।

इरफान अहमद वारसी बने समाज शक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर में खुशी की लहर।

मुजफ्फरपुर। समाज शक्ति पार्टी (एसएसपी) ने मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड निवासी इरफान अहमद वारसी को पार्टी का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन विस्तार को लेकर पार्टी आलाकमान द्वारा उनके नाम की घोषणा के बाद उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया गया है।इरफान अहमद वारसी को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर सुनते ही मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।बधाई देने पहुंचे समर्थकों ने कहा कि इरफान अहमद वारसी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से जिले सहित पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन बेहद मजबूत होगा। उनके सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे जमीनी स्तर पर युवाओं को राजनीति में आगे आने का और जनहित के मुद्दों को उठाने का नया अवसर प्राप्त होगा। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This