How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » चंद्रा हाईवे के प्रांगण में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित, भावी MLC प्रत्याशी अभिषेक झा हुए शामिल।

चंद्रा हाईवे के प्रांगण में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित, भावी MLC प्रत्याशी अभिषेक झा हुए शामिल।

गोरौल (वैशाली):प्रखंड के चंद्रा हाईवे के प्रांगण में एक भव्य स्नातक मतदाता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में स्नातक मतदाताओं ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं व विचारों को खुलकर सामने रखा।समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता सह विधान परिषद (एमएलसी) के भावी प्रत्याशी अभिषेक झा ने मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्नातकों की हर समस्या को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराया गया है और वे कार्यकर्ताओं व आम जनता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।अभिषेक झा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हर एक स्नातक पास युवा का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए, ताकि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। चुनाव नेता नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ता लड़ता है।”इस मिलन समारोह में जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, डॉ. प्रशांत सौरभ, भगवान सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र कुमार महतो, संतोष सिंह चौहान, शिवजी पटेल, शिक्षक विपिन पांडेय और रंजीत कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित थे।(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This