How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » गोरौल में कांवड़िया शिविर का बांस गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर।

गोरौल में कांवड़िया शिविर का बांस गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर।

गोरौल (वैशाली)। एनएच-22 (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग) पर हरशेर गांव के निकट मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए सेवा शिविर का गेट खोलने के दौरान अचानक भारी बांस बाइक सवार पर गिर गया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोरौल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जख्मी युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाह मियां रहुआ गांव निवासी मोती उर रहमान के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद खालिद के भतीजे को सांप ने डस लिया था। वह अपने भाई के साथ बाइक से बच्चे को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित प्रभात तारा हॉस्पिटल ले जा रहे थे। इसी दौरान गोरौल थाना के पास कांवड़ शिविर का मुख्य गेट खोला जा रहा था, तभी ऊपर से दो बांस सीधे बाइक पर गिर गए।गनीमत रही कि सांप काटने से पीड़ित बच्चे को समय पर प्रभात तारा अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(रिपोर्ट: जाहिद वारसी)

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This