How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » Uncategorized » बिहार » गोरौल में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में हाजीपुर रेफर ।

गोरौल में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में हाजीपुर रेफर ।

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया पुल के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुँचाया। वहाँ मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव निवासी सागर महतो के 40 वर्षीय पुत्र अनिल महतो के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल महतो गोढ़िया पुल के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की दिशा से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की बाइक ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल महतो सड़क पर दूर जा गिरे और उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।  हादसे को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपनी गाड़ी सहित मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन कर रही है और फरार बाइक सवार की पहचान जुटाने में लगी है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

jin88bet.one ak168app.baby ak168app.club ks168app.site ic88 ic88 ic88 ic88 lr88 lr88 lr88 lr88 op88 si88 88v SEXXXXX-VN

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This