How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विश्व पृथ्वी दिवस 2024 के थीम” प्लास्टिक बनाम ग्रह “पर चर्चा का प्रारंभ

विश्व पृथ्वी दिवस 2024 के थीम” प्लास्टिक बनाम ग्रह “पर चर्चा का प्रारंभ

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गोरौल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण, पेंटिंग्स, स्लोगन लेखन सहित “प्लास्टिक बनाम ग्रह” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।परिचर्चा में मुख्य रूप से विद्यालय के सभी शिक्षक और मिशन दक्ष के बच्चों सहित वर्ग 6,7 एवं 8 के छात्र  छात्राओं ने भाग लिया। विश्व पृथ्वी दिवस 2024 के थीम” प्लास्टिक बनाम ग्रह “पर चर्चा का प्रारंभ करते हुए विद्यालय के शिक्षक व भारत स्काउट गाइड यूनिट वैशाली के सहायक जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्लास्टिक अपनी खूबियों के कारण हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है ।लेकिन सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का अत्यधिक उपयोग ने आज पृथ्वी को खतरे में धकेल दिया है । इसके कारण मानव जीवन के साथ-साथ जलीय जीवन एवम पर्यावरण पर भी भारी संकट छाता जा रहा है ।अगर समय रहते सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के इस्तेमाल को बंद नहीं किया गया तो इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने के लिए हमें तैयार रहना होगा ।शिक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि एक प्लास्टिक की पानी की बोतल को नष्ट होने में लगभग 450 वर्ष लगते हैं ।हालांकि बिहार सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है । लेकिन इसका अधिक प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है ।वहीं भारत स्काउट गाइड यूनिट भी अपनी तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन की रोकथाम को लेकर समय समय जन जागरूकता अभियान चला रहा है। मौके पर बच्चों ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े का झोला, कागज का थैला वगैरह उपयोग किए जाने को लेकर पोस्टर के माध्यम से लोगों से अपील किया ।चर्चा में शामिल विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की शुरुआत हम सभी को खुद से करनी चाहिए। बाजार में सामान खरीदते समय घर से कपड़े का झोला लेकर जाना चाहिए। जब तक हम पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार नहीं कर देंगे तब तक आम लोगों से किए गए हमारे अपील का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा ।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के रसोईया महादेव राय, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं छात्र दीपक कुमार के द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस बीच बच्चों ने” सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम” का नारा भी दिया। पेंटिंग्स के माध्यम से बच्चों ने जल जीवन हरियाली की महत्ता वाले अनेक चित्रों को बनाकर प्रदर्शित । कार्यक्रम के दौरान विगत शैक्षणिक वर्ष में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन की रोकथाम को लेकर विद्यालय स्तर पर चलाए गए जन जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने वाले अभिजीत, मानसी, स्नेहा ,रिद्धि ,काजल, अनामिका, दिव्या ,आदित्य सहित उन बच्चों को टाइट टर्नर प्लास्टिक चैलेंज प्रोजेक्ट बिहार की ओर से प्लास्टिक वॉरियर्स का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। मौके पर शिक्षिका ज्योति भारती, विभा रानी, सुनील कुमार ठाकुर, विपिन कुमार के अलावा रागिनी, सोनम ,चांदनी ,विजेता ,मौसम, श्वेता, मानसी, आरुषि ,नवीन ,प्रीति ,दीपक, आदित्य सहित अनेक बच्चे कार्यक्रम में सहभागी बने ।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान में दिव्यांग एवं वृद्ध जनों के लिए कागज द्वारा तैयार मतदाता जागरूकता मुकुट का भी प्रदर्शन किया एवं सभी मतदाताओं  से आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान करने का अपील किया ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This